Analogy Test

Analogy Test in Hindi

सादृश्य या समानता परीक्षण 

Analogy को हिन्दी भाषा में समरूपता, समानता या सादृश्य आदि नामों से जाना जाता है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, NTSE, Railway, Bank PO, Clerical  आदि  में लगभग समरूपता परीक्षण के प्रश्न अवश्य पूछे जाते हैं। 
समरूपता परीक्षण में एक अंकों या शब्दों का जोड़ा दिया होता है, परीक्षार्थी को जोड़े में दिए गए अंकों या शब्दों के बीच संबंध को पहचानना होता है तथा उसी संबंध की समानता के आधार पर एक दिए गए अंक/शब्द/चित्र के लिए दिए गए विकल्पों में से एक अंक/शब्द का चुनाव करना होता है या अन्य किसी रूप से पूछे  गए प्रश्नों का उत्तर देना होता है।
उदाहरण के लिए : (1)  अध्यापक का संबंध जिस प्रकार विद्यार्थी से है उसी प्रकार दर्जी का संबंध निम्न में से किस से है?
  1. सुई 
  2. कपड़ा
  3. दुकान 
  4. मशीन 
Ans. : 2 , व्याख्या - जिस प्रकार अध्यापक विद्यार्थी को शिक्षित करके उसे सभ्य नागरिक बनाता है (नया रूप देता है ) उसी प्रकार दर्जी सिलाई करके कपड़े को नया रूप देता है। 

उदाहरण (2): अध्यापक का संबंध जिस प्रकार विद्यालय से है उसी प्रकार दर्जी का संबंध निम्न में से किस से है?
  1. सुई 
  2. कपड़ा
  3. दुकान 
  4. मशीन 
Ans. : 3 , व्याख्या - जिस प्रकार अध्यापक का कार्य स्थल उसका विद्यालय है, उसी प्रकार दर्जी का कार्य स्थल उसकी दुकान है। 
उपर्युक्त दोनों उधारणों से स्पष्ट है कि पहले दिए गए जोड़े (जैसे पहले उदाहरण में अध्यापक और विद्यार्थी, तथा दूसरे उदाहरण में अध्यापक और विद्यालय) के बीच संबंध को बहूत ही ध्यानपूर्वक  समंझना होता है, उसी के समरूप संबंध के आधार पर दिए गए शब्द के लिए (जैसे उपर्युक्त उदाहरण  में दर्जी के लिए ) दिए गए विकल्पों में से एक शब्द  चुनना होगा।
समरूपता के आधार पर प्रश्नों के प्रकार : 
  1. शब्दों की समरूपता पर आधारित प्रश्न 
  2. अंकों की समरूपता पर आधारित प्रश्न 
  3. अक्षरों की समरूपता पर आधारित प्रश्न 
  4. चित्रों की समरूपता पर आधारित प्रश्न 
1. शब्दों की समरूपता पर आधारित प्रश्न  
शब्दों के बीच संबन्धों का आधार निम्नलिखित हो सकता है: 
a) राशि और इकाई (Physical Quantity and its Unit)
उदाहरण : द्रव्यमान : किलोग्राम :: ?
  1. बुखार : चिकित्सक 
  2. वायु दाब : बैरोमीटर 
  3. तापमान : थर्मामीटर 
  4. लंबाई : मीटर 
Ans: 4 - व्याख्या : जिस प्रकार द्रव्यमान की इकाई किलोग्राम है उसी प्रकार लंबाई की इकाई मीटर है। 

b) राशि और मापन यंत्र  (Physical Quantity and its Instrument of Measurement)
उदाहरण : दूध की शुद्धता  : लैक्टोमीटर  :: ?
  1. विद्युत धारा  : वोल्टमीटर  
  2. वायु दाब : पास्कल 
  3. तापमान : थर्मामीटर 
  4. लंबाई : मीटर 
Ans: 3 - व्याख्या : जिस प्रकार दूध की शुद्धता को लैक्टोमीटर से मापते है उसी प्रकार तापमान को थर्मामीटर से मापते  है।

c) देश और मुद्रा   (Country and its Currency)
उदाहरण : बंगलादेश जिस प्रकार संबन्धित है टका से उसी प्रकार जापान संबन्धित है .......... से 
  1. दिनार 
  2. येन  
  3. यूरो  
  4. पीसो  
Ans: 2 - व्याख्या : जिस प्रकार बंगलादेश की मुद्रा टका है उसी प्रकार जापान की मुद्रा येन है।

d) देश और राजधानी    (Country and its Capital)
उदाहरण : ईरान  जिस प्रकार संबन्धित है तेहरान से उसी प्रकार पाकिस्तान  संबन्धित है .......... से 
  1. कराची  
  2. इस्लामाबाद   
  3. ढाका  
  4. लाहौर 
Ans: 2 - व्याख्या : जिस प्रकार ईरान की राजधानी तेहरान है उसी प्रकार पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद  है।

e) अध्ययन सामग्री और विषय (Study Material and its Subject)
उदाहरण :  कीट : कीटविज्ञान :: सर्प : ?
  1. कृषि विज्ञान 
  2. कवक  विज्ञान 
  3. सर्प  विज्ञान  
  4. सरीसृप  
Ans: 3 - व्याख्या : जिस प्रकार कीट का अध्ययन कीटविज्ञान किया जाता है उसी प्रकार सर्प का अध्ययन सर्प विज्ञान में किया जाता है।

f) अन्य संबंध  (Other Relations )
उपर्युक्त उदाहरणों की तरह अन्य संबंध इस प्रकार है- विपरीत शब्द, पर्यायवाची शब्द, धर्म और पूजा स्थल, धर्म और धार्मिक पुस्तक, भाषा और लिपि, पुस्तक और लेखक, राज्य और राजधानी, जीव और उसका निवास स्थान, अंश और पूर्ण आदि 

2. अंकों की समरूपता पर आधारित प्रश्न  
अंकों  के बीच संबन्धों का आधार निम्नलिखित हो सकता है: 
a) अंक और उसका वर्ग  (Number and  its Square)
उदाहरण : 15 : 225 :: 21 : 
  1. 441
  2. 121
  3. 361
  4. 461 
Ans: 1 - व्याख्या : जिस प्रकार 152 = 225,  उसी प्रकार 212 = 441 होता है।
उदाहरण : 4 : 17 :: 7 : ?
  1. 50
  2. 48
  3. 49
  4. 51 
Ans: 1 - व्याख्या : जिस प्रकार 42 + 1 = 17,  उसी प्रकार 72 + 1 = 50 होता है।

इसी प्रकार वर्ग (Square) व घन (Cube) आधारित अनेक प्रश्न हो सकते है। 

b) अंक और गुणांक   (Number and  Some Multiple)
उदाहरण : 6 : 42 :: 7 : ? 
  1. 40
  2. 56
  3. 48
  4. 52 
Ans: 2 - व्याख्या : जिस प्रकार 6 × (6+1) = 42 होता है  उसी प्रकार 7 × (7+1) = 56
उदाहरण : 12 : 72 :: 8 : ?
  1. 36
  2. 38
  3. 40
  4. 32 
Ans: 1 - व्याख्या : जिस प्रकार 12 × (12/2) = 72,  उसी प्रकार 8 × (8/2) = 32 होता है।

इसी प्रकार जोड़, घटा, गुणा, भाग आदि की एक या एक से अधिक संक्रियाओं का प्रयोग  समरूपता के प्रश्न हल करने में हो सकता है। इनके साथ वर्ग और घन का भी प्रयोग हो सकता है। 
c) अंकों का  पुनर्व्यस्थित करना    (Rearrangement of Numbers)
उदाहरण : 415 : 514 :: 168 : ?
  1. 841
  2. 682
  3. 861
  4. इनमें से कोई नहीं  
Ans: 3 - यहाँ अंकों को पुनर्व्यस्थित  करके लिखा गया है। 

3. अक्षरों  की समरूपता पर आधारित प्रश्न  

उदाहरण : JOKE : GLHB :: RISK : ?
  1. OFPH
  2. SJTL
  3. ULVN
  4. QHRJ 

Ans: 1 - व्याख्या :

नोट: अक्षरों की समरूपता में लगभग कोडिंग-डिकोडिंग (कूटलेखन- कूटवाचन) के नियम लागू होते है। 

4. चित्रों  की समरूपता पर आधारित प्रश्न  
इस प्रकार के प्रश्नों में प्रश्न-चित्र में पहले दो चित्रों के बीच संबंध को पहचान कर तीसरे चित्र का वही संबंध उत्तर-चित्र की जिस आकृति से होता है उसे चुनना होता है।
उदाहरण : निम्नलिखित प्रश्नों में चिन्ह (::) के बाईं ओर दी गई दो आकृतियों में कुछ संबंध है। यही संबंध दाहिनी ओर के दो पदों में है जिनमें से एक लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से उस लुप्त पद को ज्ञात करें। 


Ans: 3
उदाहरण :



Comments

Popular posts from this blog

Physics 11th Class मात्रक और मापन (भाग 3)

11th class Physics Chapter 2 मात्रक और मापन (Part 1)

Classification - Reasoning for NTSE SSC Railway NMMS Exam